बस्ती में क्रय केन्द्र प्रभारी पर 31 लाख गबन का एफआईआर

               (विशाल मोदी )    

बस्ती (उ. प्र .)। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के भितेहरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड गनवरिया कला में 31 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में रुधौली पुलिस ने एडीओ कोऑपरेटिव नीरज कुमार कन्नौजिया की तहरीर पर क्रय केन्द्र प्रभारी विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एडीओ की तहरीर के मुताबिक वर्ष-2022-23 साधन सहकारी समिति भितेहरा, गनवरिया कला को गेहूं क्रय केन्द्र बनाया गया था। जिसमें विजय यादव को क्रय केन्द्र का प्रभारी नियुक्त किया गया था। विजय की ओर से क्षेत्र के 33 किसानों से 1500 क्विंटल गेहूं की खरीद ऑनलाइन की गई। इसकी वर्तमान में कीमत 2138.55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 32 लाख 83 हजार 395 रुपये की जगह सिर्फ डेढ़ लाख रुपये जमा किया गया। शेष धनराशि 31 लाख 33 हजार 395 रुपया सरकारी कोष में जमा नहीं करके गबन कर लिया गया। मामला संज्ञान में आने पर क्रय केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध एडीओ ने केस दर्ज कराया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ दिनेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि एडीओ कोऑपरेटिव की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

      ➖  ➖  ➖  ➖  ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत