बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का स्वर्णजयंती व्यापारी सम्मेलन 13 को, दायित्व बंटे

               (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का स्वर्ण जयन्ती व्यापारी सम्मेलन आगामी 13 जनवरी को सिद्ध विनायक मैरेज हाल के सभागार में दिन में 11 बजे से होगा। सम्मेलन की सफलता के लिये पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यापारियों से निरन्तर सम्पर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल और सूर्य कुमार शुक्ल ने पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कर दायित्वों का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मुकंन्द मिश्रा हिस्सा लेंगे।

व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों से जुडे मुद्दे प्रमुखता से उठाये जायेंगे। जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल ने बताया कि जिला परिषद द्वारा वसूले जा रहे सी.पी. टैक्स (वैभव कर) समाप्त किया जाने, नगर पालिका परिषद द्वारा जारी लाइसेंस शुल्क को समाप्त किये जाने, बाट माप विभाग द्वारा बाट माप पर मोहर लगाने की अवधि 5 करने, जी.एस.टी. (2017-18) में मिस मैच या आई.टी.सी. के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न बन्द कर उसे समाप्त किये जाने, विद्युत विभाग कमर्शियल व घरेलू के नाम पर विद्युत कनेक्शन की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने, व्यापारिक स्वास्थ्य बीमा लागू करने, व्यापारियों से सम्बन्धित विभागों में व्यापारी सेल का गठन कियये जाने, बुजुर्ग व्यापारियों के लिए व्यापारी पेंशन योजना लागू करने, बस्ती विकास प्राधिकरण का मानक पूरा न होने के कारण इसकी मान्यता समाप्त किये जाने, शिक्षक एम.एल.सी. की तरह व्यापारी एम.एल.सी. का चुनाव किये जाने आदि कि मुद्दे सम्मेलन में प्रमुखता से उठाये जायेंगे।
 बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के मण्डल उपाध्यक्ष नोमान अहमद ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिये व्यापारियों से व्यापक सम्पर्क किया जा रहा है।
सम्मेलन के तैयारी बैठक में मुख्य रूप से हर्षित अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता, धर्मेन्द्र चौरसिया, अशोक निगम, प्रभात सोनी (आर्यन) मो. एहसानुल्लाह कैफ, नीरज कसौधन, आशुतोष पाण्डेय आदि शामिल रहे। 

         ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत