सनसनीखेज : प्रेमी की निर्मम हत्या के बाद प्रेमिका के दरवाजे पर जलाई चिता

                             (संतोष दूबे) 

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक को प्यार में सजा-ए-मौत मिली। प्रेमिका के घरवालों ने बुलाकर युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। घटना कांटी थाने के सोनबरसा गांव की है। मृतक की पहचान रेपुरा रामपुर शाह गांव निवासी मनीष ठाकुर के 18 साल के बेटे सौरभ राज के रूप में हुई।

सौरभ का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों का गुस्सा इसकदर था कि वे मृतक के शव को उसकी प्रेमिका के दरवाजे पर लेकर पहुंच गए। वहीं उसकी चिता सजा दी और पूरे रीति रिवाज से दाह संस्कार कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक सौरभ राज ओडिशा में एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी महीने के एक जुलाई को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था। शुक्रवार की रात लड़की के परिवार वालों ने सौरभ को बुलाया और लड़की सामने ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। अधमरा स्थिति में परिजनों हवाले कर दिया।
परिजनों ने आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी माहौल है। सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।

       ➖     ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर