प्रेरक मिश्र ने ग्रहण किया बाल कल्याण समिति बस्ती अध्यक्ष का कार्यभार

                        (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । बाल कल्याण समिति बस्ती के अध्यक्ष पद पर नियुक्त प्रेरक मिश्र ने बुधवार अट्ठाइस जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया गया। विभिन्न जनपदों में कार्यरत बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों / सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये सिरे से शासन ने अध्यक्षों / सदस्यों की नियुक्त किया है।

प्रेरक मिश्र बच्चों की देख-रेख, उनके वेलफेयर और अच्छे भविष्य के प्रति चिन्तित रहते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। श्री मिश्र जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने आचार्य नरेन्द्रदेव पीजी कालेज बभनान से पीजी किया है। इसके साथ ही श्रीमती मंजू त्रिपाठी, गोबर्धन गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव तथा डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बाल कल्याण समिति बस्ती के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। सभी लोगों को जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बस्ती के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने कहा कि बालकों की देख-रेख और उनके अधिकारों का संरक्षण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय, शोषण व उत्पीड़़न को गम्भीरता से लिया जाएगा। 
श्री प्रेरक मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने पर बाल कल्याण समिति संत कबीर नगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और सदस्य सत्यप्रकाश उर्फ टीटू, वरिष्ठ पत्रकार आमोद उपाध्याय, विशाल मोदी, रवि श्रीवास्तव, सोम प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट, के. के. उपाध्याय एडवोकेट, विनोद यादव, संतोष दूबे एडवोकेट, शिक्षक नेता एवं पत्रकार डॉ. संजय द्विवेदी, पत्रकार महेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह एवं रीतेश श्रीवास्तव आदि नें बधाई देते हुए कहा है कि बाल अधिकारों के संरक्षण में समिति उत्कृष्ट कार्य करते हुए बाल कल्याण में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करेगी। 

       ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर