विष्णुदत्त ओझा की पुण्यतिथि पर रक्तदान व गोष्ठी सम्पन्न

 

                          (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडलीय गौरक्षा समिति बस्ती के संस्थापक एवं योगी आदित्यनाथ के अनन्य सहयोगी रहे स्व. विष्णुदत्त ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के रक्तकोष परिसर में विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी नन्दीश्वरदत्त ओझा के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

इसके बाद ‘‘युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण की आवश्यकता’’ विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया है जिसमे वक्ताओं ने अपने विचार साझा किया। सभी ने युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण पर जोर दिया। कहा जब युवाओं में राष्ट्रीय भावनायें कमजोर होती हैं तो राष्ट्र कमजोर होता है, इसलिये युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखना होगा। नन्दीश्वरदत्त ओझा ने कहा स्व. ओझा हिन्दुत्व के पुराधा थे, अनाथों, अशक्तों, गरीबों व अभावग्रस्त लोगों की मदद करना उनकी दिनचर्या थी। उनकी अविस्मरणीय कार्यशैली युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
अभयदेव शुक्ल, धर्मेन्द्र सोनकर, डा.अंसार अली ने कहा स्व. ओझा समरसता के अग्रदूत थे, हिन्दुत्व का रक्षक होते हुये भी वे दूसरे धर्म और जातियों के लोगों के साथ भी न्याय का पक्ष लेकर खड़े रहते थे। स्व. ओझा को श्रद्धांजलि देने तथा रक्तदाताओं को उत्साह बढ़ाने के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा अध्यक्ष महेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी, आर्य समाज बस्ती के प्रधान ओमप्रकाश आर्य सहित कई गणमान्य मौके पर पहुंचे और रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया।
इस अवसर पर रक्तदान करते हुए मयंक शुक्ल, अजय चौधरी, कृष्ण कुमार गुप्ता किस्सू, जयप्रकाश, अवधेश पांडे, भवानी प्रसाद, प्रिंस बरनवाल, मनीष श्रीवास्तव, आदर्श उपाध्याय, सौरभ दुबे, मनीष शुक्ला, ऋतुराज सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, मोहम्मद वासिफ, श्वेतांक द्विवेदी, शुभम पांडे, अंबिकेश्वर दत्त ओझा, विनीत तिवारी, अंबिकेश्वर शुक्ला, मनीष शुक्ला, अभय ओझा, बंटी तिवारी, अजीत पांडे, कृष्ण कुमार, पवन मिश्रा, विवेक चौबे, ओमकार नाथ दुबे, जयप्रकाश मिश्रा, शिवम गौड़, शुभम पांडे, सिद्धार्थ पांडे, अनूप त्रिपाठी, पप्पू मिश्रा, केशव अग्रवाल, उत्कर्ष उपाध्याय, मनीष त्रिपाठी, मोहित शुक्ला, अवधेश पांडे, मनोज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे, प्रशांत मिश्रा, गौरव, शिवांग शुक्ला, सिद्धार्थ, विनोद मणि, धर्मेंद्र सोनकर, लक्ष्मण चौरसिया, अभय देव शुक्ला, अंकित शुक्ला, अजीत श्रीवास्तव, आशुतोष ओझा, संजय कुमार, विशाल शुक्ला, विवेक प्रकाश सिंह, डॉ रविंद्र मिश्रा, गोलू सोनकर, शैलेश दुबे बादि ने रक्तदान कर स्व. विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि दी।

         ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर