पीएम आवास योजना में धांधली : भाजपा नेता ने किया सीएम व सांसद से शिकायत

 

                           (नीतू सिंह) 

 मेरे लिए जनहित सर्वोपरि - नितेश शर्मा

भानपुर (बस्ती)। नवसृजित नगर पंचायत क्षेत्र भानपुर में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से योजना से लाभांवित करने के नाम पर गरीब आवास पात्रों से अवैध तरीके से धन उगाही हो रही है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने उक्त प्रकरण का शिकायत सांसद हरीश द्विवेदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके धांधली की को संज्ञान में लेने का आग्रह किया है।

 भाजपा नेता नितेश शर्मा ने आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हरीश द्विवेदी शिकायत किया है। भाजपा नेता ने कहा कि भानपुर नगरपंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के गरीब पात्र लाभार्थियों से जेई दीपक गौड़ और उनके कुछ चिंहित लोग लाभार्थियों से धन उगाही कर रहे हैं। यह मेरे संज्ञान में है। किन लोगों के द्वारा किया जा रहा है। उसकी भी सूचना है। कहाकि मैं ऐसे लोगों से विभिन्न माध्यमों के द्वारा अनुरोध किया हूं कि जो लोग इसमें लिप्त हैं, वो ऐसा कृत्य न करें, कि जिससे उनको आने वाले समय में दिक्कत हो। बाद में मैं संबंध की दुहाई नहीं सुनूंगा। ऐसे लोगों पर एफआईआर भी होगा और जेल भी जायेंगे। भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि मेरे लिए जनहित सर्वोपरि है।

     ➖      ➖      ➖      ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर