बस्ती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने प्रेरक मिश्र



(घनश्याम मौर्य) 
बस्ती (उ.प्र.) । वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रेरक मिश्र को उ.प्र. शासन द्वारा बाल कल्याण समिति बस्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा इस आशय का परिपत्र जारी किया गया है। ये बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभिन्न जनपदों में कार्यरत बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों / सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये सिरे से शासन ने अध्यक्षों / सदस्यों की नियुक्ति किया है।
श्री प्रेरक पत्रकारिता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मानवतावादी सहिष्णु व्यक्ति हैं। ये जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने आचार्य नरेन्द्रदेव पीजी कालेज बभनान से पीजी किया है। इनके साथ ही श्रीमती मंजू त्रिपाठी, गोवर्धन गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव तथा डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव को बाल कल्याण समिति बस्ती का सदस्य नियुक्त किया गया है। डीपीओ अनुपम यादव ने बताया कि चयन की सूची जारी हो गयी है। शीघ्र ही इन्हें ज्वाइन करा दिया जायेगा। श्री प्रेरक मिश्र के चयन पर बाल कल्याण समिति संत कबीर नगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और सदस्य सत्यप्रकाश उर्फ टीटू, वरिष्ठ पत्रकार आमोद उपाध्याय, संतोष दूबे एडवोकेट, महेन्द्र त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, विशाल मोदी एवं श्याम नरायन चौरसिया सहित तमाम लोगों ने बधाईयाँ देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर