बस्ती में नये मण्डलायुक्त ने कार्यभार ग्रहण किया

                      (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बस्ती मण्डल के मण्डलायुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री मिश्र इसके पूर्व मिर्जापुर में इसी पद पर कार्यरत थे। जनपद में सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा संतकबीर नगर के प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

 सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर, जेडीसी पद्मकान्त शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन/सीआरओ नीता यादव, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, एडीएम कमलेश चन्द्र, एडिशनल एसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी आत्मप्रकाश बाजपेयी, आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, एआरटीओ रविकान्त शुक्ल, एसडीएम आनंद श्रीनेत, जी.के. झा, गुलाबचंद, प्रभारी एसडीएम सदर अतुल आनन्द, सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर