लंदन की डिग्री व गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए डॉ. वीके वर्मा

                         (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा को हैनीमेन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी यूनाइटेड किंगडम से पोस्ट ग्रेजुएशन होम्योपैथी पी.जी. होम लंदन एवार्ड दिया गया। डा. वर्मा ने यह कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया। गुरूवार को लखनऊ स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथी सेमिनार में उन्हें पी.जी. होम लंदन की डिग्री सौंपी गई। उन्हेे गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया।


लंदन की डिग्री लेकर वापस लौटे डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि उन्होने पोस्ट ग्रेजुएशन होम्योपैथी का कोर्स दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया। बताया कि विशेष अभिरूचि में उन्होने पेट जनित रोगों पर शोध पत्र दिया जिस पर उन्हें एवार्ड भी मिला है। कहा कि उन्होने डेढ वर्ष के भीतर जो अध्ययन किया इसका लाभ निश्चित रूप से पूर्वान्चल के मरीजों को मिलेगा। ऑन लाइन क्लास से भी उन्हें होम्योपैथी दवाओं के अनेक सूक्ष्म प्रभावों की जानकारी हुई। इस दौरान देश और विदेश के अनेक छात्रों में डिग्रिया वितरित की गई।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर