तीसरा स्थापना दिवस मना रहा वशिष्ठ कैरियर, अखण्ड रामायण कल से

                 (नीतू सिंह)

बस्ती (उ. प्र.)। शहर के प्रसिद्ध कोचिंग सेंटर वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट आवास विकास कॉलोनी बस्ती का तीसरा स्थापना दिवस मना रहा है। वशिष्ठ के संचालक शोभित शुक्ल ने बताया कि इस पावन अवसर पर 25 फरवरी को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। वशिष्ठ परिवार ने सफल शैक्षणिक यात्रा के तीन वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाईयां दी हैं। बता दें कि वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट आईआईटी, जेईई और neet की फाउंडेशन क्लास में छात्रों को सफलता दिलाने का बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।

शोभित शुक्ल ने बताया कि 25 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ आरंभ होगा और सोमवार 26 फरवरी को अखण्ड पाठ पूर्णाहुति के उपरांत हवन यज्ञ और सायं 6 बजे से भण्डारा किया जाएगा। श्री शोभित ने वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित करते हुए भोग प्रसाद भण्डारा ग्रहण करने का आग्रह किया है।

      ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page 

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत