बस्ती में वृक्षारोपण की धूम : प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया वृक्षारोपण

 

                       (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त कार्यालय परिसर में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने आम का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण में जनसहभागिता कार्यक्रम को गतिशीलता प्रदान की। बाइस जुलाई को पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय ने मौलिश्री तथा प्रभागीय वनानिदेशक नवीन कुमार शाक्य ने फलदार पौध का रोपण किया।

 वृक्षारोपण कार्यक्रम में मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनुपम चौधरी, संदीप यादव, रमेश चन्द्र सहित आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने एक-एक पौध रोपित कर परिसर को सुसज्जित कर दिया। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर ए.पी. सिंह, एसडीओ अनिल पाण्डेय व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य : गिरीश चन्द्र यादव 
बस्ती 22 जुलाई 2023 सू.वि.)। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव ने विकास खण्ड विक्रमजोत के अमोलीपुर तथा पचवस में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे लिए पुत्र समान है और लोगों को संकल्प दिलाया कि जो वृक्ष लगाया जा रहा है, उसको सुरक्षित रखेंगे। मानव जीवन के लिए प्राण वायु आक्सीजन पेड़-पौधों से ही मिलता है तथा पर्यावरण भी संरक्षित रहेंगा, इसलिए अधिक से अधिक पौधा लगाया जाय तथा उनकी देखभाल भी किया जाय।
    उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में आज 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है, इसके सापेक्ष आज जनपद में 3350705 पौधे रोपित किये गये तथा 15 अगस्त को 628030 पौध रोपित किए जायेंगे। उन्होने जनसामान्य से अपील किया है कि अपने घरों के आस-पास भी पौधे लगाये। इस अवसर पर उन्होने अमोलीपुर हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन किये। मंत्री महोदय ने प्रोत्साहन सामग्री के अंतर्गत 10 युवक/महिला मंगल दल को खेल सामग्री वालीबाल एवं फुटबॉल किट का वितरण किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी लोगों की जनसहभागिता आवश्यक है, जिस प्रकार हम अपने बच्चों का लालन-पालन करते है, उसी प्रकार लगाये गये पौधे का देखभाल करें। इस दौरान उन्होने ग्रामवासियों को प्रति व्यक्ति 02 पौधे को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।
  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, ब्लाक प्रमुख के.के. सिंह, महंत अजीत दास, उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द्र, बीडीओ हर्रैया, सीडीपीओ बलराम सिंह सहित एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने भी पौधरोपण किया।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत