बस्ती में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने रोपे सैकड़ों पौधे

                    (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ. प्र.)। प्रदेश को हरा भरा और पर्यावरण की दृष्टि से स्वस्थ और समर्थ बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में उद्यान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 22 जुलाई को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण किया।

  (केन्द्रीय पौधशाला बस्ती में वृक्षारोपण करते उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार गोंड व अन्य) 

संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती डॉ. अतुल कुमार सिंह एवं उप निदेशक अनीस श्रीवास्तव ने फल उत्कृष्टता केंद्र बंजरिया में दर्जनों फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया। जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चन्द्र ने अपने सहयोगियों सहित वृक्षारोपण अभियान में शामिल होते हुए कई पौधे लगाए।

         (वृक्षारोपण करते केन्द्रीय पौधशाला के कर्मचारी) 

 औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में केन्द्रीय पौधशाला प्रभारी एवं उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार गोंड ने अपने सहयोगियों के साथ सौ से अधिक फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया।

         डॉ. अतुल कुमार सिंह - संयुक्त निदेशक उद्यान बस्ती) 

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे हमें फल और छाया देने के साथ साथ प्राणवायु आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इसलिए हमें पौध रोपण के साथ साथ इनकी देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा धरती हरी भरी होगी तो मानव जीवन तो निरोग रहेगा ही सभी पशु पक्षी और जीव जन्तुओं को इससे लाभ होता है। केन्द्रीय पौधशाला प्रभारी राकेश कुमार गोंड ने कहा कि उद्यान विभाग में लगाये गये प्रत्येक पौधों की बराबर देखभाल और सेवा की जाती है। पूरा प्रयास होता है कि एक भी पौधे सूखने या क्षतिग्रस्त न होने पाएं।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : -9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत