बस्ती पुलिस में आधा दर्जन ट्रांसफर : राकेश मिश्र गांधी नगर

               (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने दो दिन लगातार ट्रांसफर किये हैं। अठारह जुलाई को एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया गया था। उन्नीस जुलाई को आधा दर्जन उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किया गया है।

कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 06 उपनिरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमें उप निरीक्षक राहुल गुप्ता को कोतवाली से प्रभारी चौकी रोडवेज बनाया गया है। 

उप निरीक्षक कमलेश गौड़ को पुरानी बस्ती से चौकी प्रभारी हड़िया पुरानी बस्ती भेजा गया है। रमेश यादव को प्रभारी चौकी हड़िया से पुलिस लाइन भेजा गया है। यह स्थानान्तरण उनके बीमार होने के किया गया है। उप निरीक्षक श्याम सुन्दर का स्थानान्तरण थाना परसरामपुर से प्रभारी चौकी गनेशपुर थाना वाल्टरगंज किया गया है। उप निरीक्षक राकेश मिश्र को शहर कोतवाली के प्रभारी चौकी रोडवेज से शहर की मुख्य गांधी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। संतोष कुमार दूबे को प्रभारी चौकी गनेशपुर से थाना वाल्टरगंज में तैनात किया गया है। 

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत