श्रीलंका में चीफ गेस्ट होंगे बस्ती के प्रो. मुकेश मिश्र

                    (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर से सटे करमा देवी स्मृति पीजी कालेज संसारपुर के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार मिश्र हिंदी दिवस के अवसर पर श्रीलंका के केलानिया यूनिवर्सिटी में बतौर मुख्यअतिथि व्याख्यान देंगे। यह बस्ती के लिए गर्व की बात है।

प्रो. मिश्रा इसके पूर्व फिजी, मारीशस, सियोल व अन्य विभिन्न देशों में हिंदी विषय पर व्याख्यान दे चुके हैं। 14 सितंबर ( हिन्दी – दिवस ) के दिन श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष आनंद अबेसुंदारा ने “वैश्विक पटल पर हिंदी” विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में इन्हें आमंत्रित किया है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि इसके लिए कई प्रमुख बिंदुओं पर तैयारी की जा रही है।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत