अयोध्या में भीषण हादसा, चार की मौत, 40 घायल

 

                           (रुबी सोनी)

अयोध्या। स्थानीय हाईवे पर अम्बेडकर नगर मोड़ बूथ न. चार पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की जान चली गई। इस हादसे में चालीस लोग घायल हो गये हैं। इस भयानक हादसे में बस ट्रक के नीचे दब गई। हादसा बीती रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। घटना से मौके पर अफरा - तफरी मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।

               (दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक - अयोध्या बाईपास) 

  हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ से अम्बेडकर नगर जाने वाली प्राईवेट बस रोड कट से मुड़ रही थी। अचानक तेज रफ्तार मार्बल डस्ट लदी ट्रक बस से टकराकर पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बस में करीब 70 लोग सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। चौकी इंचार्ज दर्शन नगर बृजभूषण ने बताया कि बाईपास पर एक ही कट है जो अम्बेडकर जाता है। यह कट काफी छोटा है, जिससे गाड़ियां एक बार में बिना बैक किये नहीं मुड़ पातीं। बस को ड्राईवर ने ज्यों ही बैक किया कि मार्बल डस्ट लदी भारी भरकम ट्रक बस से टकरा कर पलट गयी। सीएम योगी ने सभी घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। 

              ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार