नगरपालिका बस्ती : सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने किया नामांकन

 

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय नगरपालिका परिषद बस्ती के चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नेहा वर्मा ने आज रविवार को पति अंकुर वर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ सादगी से नामांकन किया। नेहा वर्मा ने कहा कि बस्ती शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने की उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि वे मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरें।


सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के साथ नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, चन्द्रिका यादव, राम केवल यादव, गीता भारती, नीलम वर्मा, अमृत कौर, रीता, अरविन्द सोनकर, अनवर, सज्जू, स्वप्निल, विपिन त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, रिन्टू यादव, रन बहादुर यादव, गौरीशंकर यादव, भोला पाण्डेय के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार