बस्ती में पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर पकड़ा हत्यारोपी

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के कूढ़ापट्टी दरियांव निवासी हरिशंकर पाण्डेय की कोठवा भरतपुर में एक व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला हमले में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 24 घण्टे में हत्यारोपी को धर दबोचा है। मामला बीते कल यानि 19 अप्रैल सायं करीब साढ़े छ: बजे का है।

उक्त हत्याकांड में मृतक हरिशंकर पाण्डेय के भतीजे सन्दीप पाण्डेय पुत्र वंशीधर पाण्डेय की तहरीर पर थाना नगर में मुअसं. 111 / 2023 पर भादवि. की धारा 307 एवं 324 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के निर्देशन में एसओ जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी कोठवा भरतपुर निवासी मनोज पुत्र राम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय मृतक कोठवा भरतपुर निवासी विश्वनाथ पुत्र सरस्वती के घर बैठा था।

हत्या के उक्त मामले में पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर हत्यारोपी मनोज पुत्र राम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कोठवा भरतपुर का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से आला कत्ल के रुप में एक कुल्हाड़ी बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह, कां. राम सिंह यादव एवं प्रमोद कुमार शामिल रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर