बस्ती महायोजना 2031 पर आपत्ति के साथ भारी विरोध, उमड़ा जन सैलाब

                          (प्रशांत द्विवेदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। यूँ तो बस्ती विकास प्राधिकरण से बस्ती का आम जन मानस पिछले 5 वर्षों से आतंकित है। लेकिन पिछले 1 अगस्त को बस्ती महायोजना 2031 का जो प्रारूप जनता की आपत्तियों के लिए प्रस्तुत किया गया वो किसी के भी समझ से परे बताया जा रहा है। बीडीए जनता से आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रचार प्रसार का कोरम पूरा कर रहा है। लेकिन जानकारी के भाव एवं महायोजना के समझ से परे होने के चलते आम जन मानस को अपनी आपत्ति दर्ज करने में आ रही समस्या को देखते हुए पीआरजे बस्ती महायोजना संघर्ष समिति ने 25 अगस्त गुरुवार को शहर के गौरी दत्त धर्मशाला में आपत्ति पत्र तैयार करने में सहायता के लिए दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक कैम्प का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोग अपनी आपत्ति लेकर पहुंचे।

उक्त कैम्प में करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने आपत्ति पत्र का प्रारूप प्राप्त किया। और ये सिलसिला लगातार जारी रहा। सबसे ज्यादा आपत्तियां अनर्गल रूप से लोगों कि निजी भूमि या बने बनाये मकान के क्षेत्र को पार्क, स्टेडियम, ग्रीन बफर आदि के लिए आरक्षित कर देने पर आ रही थीं। लोगों का कहना था कि बीडीए ने जनता को जो दर्द दिया है उसी का नतीजा है कि भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में बस्ती सदर सीट हारी। लोगों का बीडीए के प्रति आक्रोश इतना अधिक था कि समिति के सदस्यों को अपना समय उनको ये आश्वास्त करने में भी देना पड़ा कि समिति के रहते आपका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
आपत्ति कैम्प में बीडीए बोर्ड के सदस्य प्रमोद कन्नौजिया भी पहुंचे। जिन्हें वहां पहुंची जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। फिर भी समिति के सदस्यों ने स्थिति को सम्हालते हुए प्रमोद कन्नौजिया को साधुवाद दिया, कि वो कम से कम जनता के दर्द को समझते हुए परिस्थियां समझने कैम्प में आये। समिति के कहने पर प्रमोद कन्नौजिया ने आश्वासन दिया की बीडीए बोर्ड के 7 राजनैतिक सदस्य महायोजना को पारित करने के प्रस्ताव के विरोध में ही अपना मत देंगे।
कैम्प में पीआरजे बस्ती महायोजना संघर्ष समिति के संस्थापक संरक्षक अनुज राही हिंदुस्तानी, कोषाध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी, प्रभारी अध्यक्ष कविश अबरोल, संयुक्त महासचिव प्रशांत द्विवेदी, रो मुनुरुद्दीन अहमद एवं रो लक्ष्मी कांत पाण्डेय, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला ने आपत्ति प्रारूप उपलब्ध कराने एवं लोगों की जिज्ञासाओं को शांत करने का कार्य किया। कैम्प के समर्थन में अंकुर वर्मा भी पहुँच कर लोगों की सहायता करते हुए दिखे, कार्यकारिणी के सदस्य आनंद राजपाल, सुबाष शुक्ला, अमित शुक्ला, सुमित मोदी, राजेश चित्रगुप्त, राज कुमार पाण्डेय, डा वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद मोदी सहित सभासद विपिन राय, दिनेश गुप्ता, बब्बू पाल, विनय मिश्रा, रविन्द्र सिंह, शक्ति सिंह, अब्दुल करीम खान, आर पी सिंह, विशाल कसौधन, विनोद उपाध्याय, अमन गुप्ता, महेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर