313 विस. खलीलाबाद : सपा के जय चौबे के लिए धर्मेन्द्र यादव ने किया रोड शो

                         (अर्जुन सिंह) 

संतकबीरनगर (उ.प्र.)। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जगह जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।

उन्होंने आगामी 3 मार्च को होने वाले चुनाव में लोगों से वोट करने की अपील की। रोड शो के दौरान काफी संख्या में पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सैकड़ों गाड़ियों का काफिले के साथ धर्मेन्द्र यादव ने लोगों के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जय चौबे के लिए वोट करने की अपील की।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार खत्म है। सपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, बस आप लोग साथ दीजिए।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर