करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

               (बृजवासी शुक्ल)

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज दिन दहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें घर में घुसकर गोली मारी। गोली गोगामेड़ी के सिर और सीने में लगी। राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दिनदहाड़े स्कूटी पर आए अज्ञात बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सिर और सीने में गोली लगी।

हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही गोरी मारी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
      (घटना स्थल पर पहुंची भारी फोर्स)

       स्कूटी पर आए बदमाश

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गोगामेड़ी पर दो राउंड फायर किए। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

    सिर और सीने में मारी गोली

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सिर और सीने में गोली लगी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के श्याम नगर स्थित उनके आवास पर ही उन्हें गोली मारी गई। इस गोलीकांड के बाद मेट्रो मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई। हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

      ➖   ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत