बस्ती : एमएलसी चुनाव में भाजपा के सुभाष यदुवंश जीते

 

                          (प्रशांत द्विवेदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती - सिद्धार्थ नगर विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुभाष यदुवंश चुनाव जीत गये हैं। इन्हें पांच हजार एक सौ सड़सठ वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के संतोष यादव सन्नी को आठ सौ सतासी वोट मिले। सुभाष यदुवंश ने चार हजार दो सौ अस्सी वोटों से जीत हासिल की।

  बस्ती - सिद्धार्थ नगर स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने सपा के संतोष यादव उर्फ सनी यादव को 4294 मतों से पराजित किया। आज प्रातः आठ बजे से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के 37 बूथों की मतों की गिनती के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को विजयी घोषित किया।
भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5203 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के संतोष यादव सन्नी को महज 909 वोट ही मिले।
सुभाष यदुवंश 4294 वोट से चुनाव जीते। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजू सैनी को मात्र 42 वोट मिले। 104 मत अवैध घोषित किए गए।
सुभाष यदुवंश की जीत के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सुभाष यदुवंश को प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना के दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, प्रेक्षक एसपी आनंद, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ.राजेश प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार