लंका पहुंच कर सीताजी से मिले हनुमान : वाटिका उजारी और फूंक दी लंका : बस्ती में रामलीला - सनातनधर्म संस्था की प्रस्तुति

 

                            (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। हनुमानजी आज लंका पहुंचते हैं। सुरसा से भेंट होती है। हनुमानजी लंका पहुंच कर विभीषण से मिलते हैं। अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। सीता जी को मुद्रिका देते हैं। सीता जी उन्हें वरदान देती हैं। वहां फल फूल खाने लगते हैं। तभी राक्षस रखवारों से हनुमान जी का युद्ध होता है। रावण मेघनाद को भेजता है। मेघनाद हनुमान जी को पकड़ कर रावण के पास ले जाता है। उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है और हनुमान जी उसकी सोने की लंका जला देते हैं।

यह दृश्य बीती रात बस्ती क्लब में हो रही रामलीला में दर्शाया गया। यहां सनातन धर्म संस्था द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बस्ती में सनातन धर्म संस्था द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला का यह तीसरा वर्ष है। सनातन धर्म संस्था और रामलीला महोत्सव आयोजन समिति द्वारा इस बार जिले सत्रह विद्यालयों के 500 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

जामवंत के बचन सुहाए। सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥

तब लगि मोहि परिखेहु तुम्ह भाई। सहि दु:ख कंद मूल फल खाई॥

जामवंत के सुंदर वचन हनुमान के हृदय को बहुत ही भाए। वे बोले - हे भाई! तुम लोग दुःख सहकर, कंद-मूल-फल खाकर तब तक मेरी राह देखना।


आज की लीला में लंका दहन, रावण-अंगद संवाद, श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना और रामसेतु के निर्माण का सशक्त मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। यह रामलीला श्री धनुषधारी आदर्श रामलीला कमेटी अयोध्या की देखरेख में सम्पन्न हो रही है। जिसका संयोजन विश्राम पाण्डेय जी द्वारा किया जा रहा है। मसक समान रुप कपि धरी। लंकहि चलेऊ सुमिरि नरहरि।। 
सनातन धर्म संस्था के सदस्य कैलाश नाथ दूबे ने कहा कि रामलीला महोत्सव आयोजन समिति का यह प्रयास विद्यालय और उनके स्टाफ और छात्र छात्राओं के सहयोग से ही सम्भव हो पाया है। हम आप सभी का हार्दिक वंदन करते हैं। संचालन शुभाष शुक्ल, बृजेश सिंह मुन्ना द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजन अखिलेश दूबे, पंकज त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, अभय, अंकित, आशीष शुक्ल, जॉन पाण्डेय, अजय पाण्डेय, सत्यम मिश्र, हरीश त्रिपाठी, महेंद्र, अमन पाण्डेय व राजवंत पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देर रात मंचन के समय तक पंडाल दर्शकों से भरा रहा।

     ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर