अभा. उद्योग व्यापार मण्डल ने बस्ती में किया उप्र युवा उद्योग व्यापार मण्डल की जिला व नगर इकाई का गठन

                 (घनश्याम मौर्य)

 बस्ती (उ. प्र.)। युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरुक होकर संगठन की शक्ति और आवश्यकताओं को समझना होगा। इसी मंशा को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल गठन कर दिया गया है। आज जिला और नगर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। यह जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में दी।

अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक और बहुआयामी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवा पदाधिकारियों के हौसले हमेशा बुलंद रहें और व्यापार में कोई परेशानी ना हो इसके पूरा व्यापार मण्डल हमेशा इनके साथ है। देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल और संचालन जिला महामंत्री संगठन बृजेश प्रताप सिंह 'मुन्ना' ने किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला महामंत्री मंत्री राजीव पाण्डेय व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने नौजवानों की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल को ईमानदारी और लगन से व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि व्यापारी पूरे मनोयोग से अपना काम करें और संगठन का सहयोग लेते रहें। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल कभी भी व्यापारियों के आत्मविश्वास और सम्मान पर आंच नहीं आने देगा।

आज का यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का था, जिसमें अर्जित कसौधन को जिला अध्यक्ष, प्रिंस गुप्ता को जिला महामंत्री, शुभम गुप्ता आकाश को जिला कोषाध्यक्ष, सचिन जायसवाल को नगर अध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह को नगर महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। जिला इकाई तथा नगर इकाई के कई पदाधिकारियों को भी मनोनीत कर दिया गया है। जिसमें आठ लोगों अशोक निगम, अखिलेश राज, सुलेख सोनी, सौरभ कसौधन, शनि मद्धेशिया, विकास गुप्ता, दीपक मौर्य और विकास त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में वैभव अग्रहरि को महामंत्री, अभिषेक गुप्ता और शुभम गुप्ता को संगठन मंत्री, अभिषेक अग्रहरि और राहुल गुप्ता को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। जिला कमेटी में ही मोहित गुप्ता और ऋतिक कसौधन को मीडिया प्रभारी तथा नागेन्द्र मिश्र और जितेंद्र चौधरी को प्रवक्ता बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई में सचिन जायसवाल को अध्यक्ष और अभिषेक सिंह को महामंत्री बनाए जाने के साथ ही सात लोगों सचिन कसौधन, अनूप गुप्ता, विशाल अग्रहरि, अभिषेक गुप्ता चुनमुन, शिवा सिंह कसेरा, गौरव जायसवाल और हर्ष जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उ. प्र. युवा उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई में ही जावेद भाई को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उत्कर्ष जायसवाल और आदित्य कसौधन को संगठन मंत्री, विशाल कसौधन और निखिल गुप्ता को संयुक्त मंत्री एवं आयुष गुप्ता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में पवन गुप्ता सुमित बरनवाल दीपक गुप्ता सोनू पाल विवेक पाल लकी खान नागेंद्र मिश्रा प्रमोद गुप्ता अनमोल यादव आदि लोग भी उपस्थित रहे। हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में में सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दीं और माल्यार्पण कर स्वागत किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल, महामंत्री राजीव पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह और महामंत्री संगठन बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना ने उ. प्र. युवा उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई और नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाईयां दीं 

           ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं व

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत