वरिष्ठ पत्रकार पंकज सोनी के निधन से शोक की लहर

 

               (विशाल मोदी)

 बस्ती (उ. प्र.)। वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार सोनी का आज आकस्मिक निधन हो गया। ये करीब 55 वर्ष के थे। इनके निधन से सभी मर्माहत हैं। ये बस्ती मण्डल मुख्यालय से प्रेस वर्ल्ड इनफार्मेशन साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन करते थे। ये श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

पंकज सोनी जी दो सिनेमाघरों के स्वामी थे। बादशाह सिने प्लेक्स के स्वामी कुलविन्दर सिंह मजहबी ने शोक व्यक्त करते हुए आज सिनेमाघर में बन्द कर दिया है। श्री सिंह ने कहा है कि पंकज सोनी एक अच्छे पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ साहित्यकार भी थे। पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने पंकज सोनी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी कहा है।

श्री पंकज कुमार सोनी बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके असामयिक निधन पर प्रेस क्लब बस्ती के संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र त्रिपाठी, पुनीत दत्त ओझा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, तारकेश्वर टाईम्स के सम्पादक आमोद उपाध्याय, संदीप गोयल, संदीप शुक्ल, संजय शुक्ल, पत्रकार जय प्रकाश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, राकेश तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र, चन्द्रभूषण उर्फ राजेश श्रीवास्तव एवं अंकुर श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

       ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत