बस्ती : सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

 

                          (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला के पास आज रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से थे। हादसा उस वक्त हुआ जब अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।

रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस मार्ग दुर्घटना में छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र निवासी सौरभ मिश्र पुत्र अनिरुद्ध और देवनन्द पुत्र राम जनम की मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर