मप्र के युवा ओम प्रकाश सराठे ने बनाई डैड व ब्रदर्स वेब सीरीज

 

                            (नीतू सिंह) 

मुम्बई। कई वर्ष संघर्ष व अनुभव के बाद युवा फिल्म निर्माता ओमप्रकाश सराठे ने बॉलीवुड में अपने बैनर स्वर्णिम प्रोडक्शन तले दो हिन्दी वेब सीरीज का निर्माण मुंबई में किया है। एक डैड और दूसरा ब्रदर्स है। डैड का ट्रेलर M2M OTT पर प्रसारित हो चुका है। शीघ्र ही डैड वेब सीरीज प्रसारित हो जायेगी। इसके निर्माता और निर्देशक ओमप्रकाश सराठे हैं।

डैड के कहानीकार सुरेश कुमार तिवारी और कैमरा निर्देशक सोनू अली है। आर्ट डायरेक्टर अभिनाश केने हैं। फिल्म की मुख्य भूमिका में ओम प्रकाश सराठे व सहायक कलाकर करन प्रताप यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, राजेंद्र सिंह, स्वीटी खान, सोना यादव, रिंकी सिंह, प्रवीण बंजारा, एवं अजय वर्मा आदि हैं।
कहानी काफी रोमांटिक व पारिवारिक रिश्तों को अच्छे बुरे अनुभव को दर्शाती है। इसमें रिश्तों के भावनाओ की कई परत नजर आती हैं। बदलते समय के अनुसार बदलती भावनाओ पर रोशनी डालने की एक कोशिश की गई है ।

    दूसरी हिन्दी वेब सीरीज ब्रदर्स

इस पर अभी एडिटिंग लैब में काम चल रहा है। कुछ ही दिनों में ब्रदर्स वेब सीरीज भी प्रदर्शित हो जाएगी। ब्रदर्स वेब सीरीज के निर्माता ओमप्रकाश सराठे है। इसका निर्देशन दिनेश कुमार सिंह ने किया है। ओम प्रकाश सराठे ब्रदर्स वेब सीरीज के बारे मे इतना ही बताते हैं की समाज के बदलते परिवेश में हिंसा व स्वार्थ की भावना, अपराध की मानसिकता कब और कहां से शुरू हुई । इसमें अभिनय किया है करन प्रताप यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, रिंकी सिंह और किरन सोनी ने। ओमप्रकाश सराठे मुस्कुराते हुए जोश व उमंग से बताते हैं कि दिन प्रतिदिन फॉलोअर्स संख्या बढ़ते हुए उत्साह देखकर लगता है कि दर्शकों को बहुत बेसब्री से इंतजार हैं।

       ➖     ➖     ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर