नौ माह बाद फिर भगवान अहिर जन्म लेगा : रवि किशन

                             (नीतू सिंह) 

गोरखपुर । 1922 प्रतिकार चौरी चौरा फिल्म में गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने अपनी भूमिका से रोंगटे खड़े कर दिए। 1922 प्रतीकार चौरी चौरा फिल्म में भगवान अहिर की भूमिका में जोरदार अभिनय किया। नौ माह बाद फिर किसी कोख से भगवान अहिर जन्म लेगा और भारत माता के लिए अपने प्राण का बलिदान देगा। यह डॉयलाग है, जो सभी को रोमांचित कर रहा है।

उनके दमदार अभिनय से 100 वर्ष पुरानी यादें ताजा हो गई । इस सीन में कोर्ट रूम में खून से सने भगवान अहिर जैसे ही दोनों हाथ बंधे हुए दाखिल होते हैं, क्रांतिकारियों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच जाता हैं और इंकलाब जिंदाबाद हर तरफ गूंज उठता है।
क्रांतिकारियों के मुकदमे की पैरवी कर रहे मदन मोहन मालवीय की भूमिका में रवि शंकर खरे उनसे सवाल करते हैं और अंग्रेजो की ओर से वकील की भूमिका अदा कर रहे एम बनर्जी का रोल बीके दे निभा रहे हैं सवाल करते हैं। निर्देशक अभिक भानु ने इस सीन को फिल्म का एक अहम क्लाइमैक्स बताया।
 क्रिएटिव प्रोड्यूसर और मीडिया हेड गौरव शंकर खरे ने इस फिल्माए गए सीन को इस प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया। सभी उपस्थित कलाकार और जनता ने तालियों के साथ सांसद के अभिनय की दाद दी।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार