रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, सुशांत की बहन पर भी केस


(वन्दना शुक्ला) 


मुंबई। सुशांत सिंह की मौत के मामले में उनकी प्रेमिका रही रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि उनकी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी होनी बाकी है। कुछ कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एनसीबी के डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी। तीन दिन की पूछताछ के बाद अब रिया को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद रिया को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। रिया का कोविड-19 टेस्ट भी होगा। मंगलवार को रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई।   



 ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक के बाद एक नए मोड़ भी सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।   



एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और अन्य पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि ये ही लोग सुशांत सिंह राजपूत का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने के पीछे हैं। रिया चक्रवर्ती की यह शिकायत सुशांत और उनकी बहन के बीच 8 जून को हुई वॉट्सऐप चैट को लेकर है। इसी दिन रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। उस चैट से पता चल रहा था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने उनसे हफ्तेभर तक लिब्रियम और रोजाना नेक्सिटो और लोनाजेप लेने के लिए कहा है।  



इससे पहले, सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार दूसरे दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने पेश हुईं। रिया से एनसीबी के अधिकारियों ने रविवार को भी छह घंटे तक पूछताछ की थी और फिर से पेश होने को कहा था। 28 वर्षीय एक्ट्रेस सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं।  



एनसीबी ने कहा था कि जब रिया पूछताछ के लिए पेश होंगी तो वह उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से उनका आमना-सामना कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें।


          ➖    ➖    ➖   ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर