सुशांत सिंह केस : रिया के भाई सहित दो गिरफ्तार


(संतोष दूबे) 


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक्टर के पूर्व कर्मी सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है।  



रिपोर्ट्स के मुताबिक शौविक तस्कर अब्दुल बासित परिहार से गांजा और मारिजुआना खरीदता था और इसके लिए गूगल पे अकाउंट के जरिए भुगतान करता था। मुंबई की एक अदालत में परिहार की पेशी के दौरान एनसीबी ने यह खुलासा किया।शौविक और सैमुअल की गिरफ्तारी के बाद अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट किया है। उन्होंने ॐ का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हर हर महादेव। सच की जीत होगी।


 एनसीबी ने दावा किया है कि उन्हें सैमुअल, ड्रग पैडर्स और रिया के भाई शौविक के बीच डायरेक्ट लिंक मिले हैं। एनसीबी ने ड्रग्स की तस्करी मामले में जैद विलात्रा से पूछताछ के आधार पर बांद्रा से बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि दोनों ने सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविक के नामों का खुलासा किया है। शेखर सुमन ने कहा कि 'छोटी मछलियां पकड़ी गईं, अब बड़ी शार्क की बारी है'। 



सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया में शौविक की गिरफ्तारी के बाद पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान आपका धन्यवाद, सच्चाई की दिशा में हम सभी का ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें। श्वेता की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर