भारत पर टिकी है दुनिया की निगाहें - धन सिंह रावत, वैक्सीन शताब्दी का सबसे बड़ा आविष्कार - राकेश सचान, भारत को G20 की अध्यक्षता करने का गौरव - सहजानन्द राय, सांसद हरीश द्विवेदी ने गिनाईं उपलब्धियां

                      (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं। उक्त बातें उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा, एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बस्ती सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह के संयोजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा विगत 9 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है आज दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 साल के 9 प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है।उन्होंने कहा कि आज भारत माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुई है।उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण से तैयार किया गया मजबूत आधार है।

धन सिंह रावत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफारमेंस की होनी चाहिए, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर नीति में “भारत प्रथम” के संकल्प को स्थापित किया है इन 9 वर्षों में सर्वांगीण, सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति, कोई वर्ग, कोई भूभाग और देश का कोई कोना पीछे छूटना नहीं चाहिए।

   वैक्सीन शताब्दी का सबसे बड़ा आविष्कार : राकेश सचान 

विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री / प्रभारी मंत्री बस्ती राकेश सचान ने कहा कि शताब्दी का सबसे बड़ा आविष्कार वैक्सीन है, जबकि सबसे घटिया बयान अखिलेश यादव का रहा कि उन्होंने इसे भाजपा की वैक्सीन बताया था। कोरोना काल में 220 करोड़ देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन लगाई गई। इन 9 वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर दिलवाया गया। 11.72 करोड़ इज्जत घरों का निर्माण कर देश की मां, बेटियों की इज्जत, सुरक्षा और स्वाभिमान बढ़ाया गया। नल से जल योजना के तहत 12 करोड़ घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। देश की माता एवं बहनों को धुएं से होने वाली बीमारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.6 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम “आयुष्मान भारत” के तहत 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

देश के 9300 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 सम्मान राशि के रूप में उनके खातों तक पहुंचाई गई। उच्च शिक्षा में आर्थिक आधार पर 10% ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करके आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि सन 1947 से 2014 के पहले तक देश में 74 एयरपोर्ट थे जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में मात्र 9 वर्ष में ही 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए। रिकॉर्ड टाइम में 9 साल में 53868 किलोमीटर से ज्यादा नेशनल हाईवे पर सड़के बनाई गई, जबकि 1947 से 2014 के पहले तक 91287 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनी थी। 2014 के पहले एक भी वाटर वे नहीं था जबकि 9 सालों में 111 वाटर वे बनाए गए। 2014 तक वर्ल्ड क्लास ट्रेनें एक भी नहीं थी जबकि 9 वर्ष में 21 विश्व स्तरीय (वंदे भारत) बनाई गई। 2014 तक 5 शहरों में मेट्रो चलाई गई जबकि पिछले 9 वर्षों में 15 शहरों में मेट्रो चलाई गई।
राकेश सचान ने कहा कि एम्स के मामले में उन्होंने कहा कि 2014 तक देश में 7 एम्स थे जबकि पिछले 9 वर्षों में 15 नए एम्स बने। 2014 तक देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 641 था जबकि पिछले 9 वर्षों में 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए। उन्होंने कहा कि 2014 तक 82466 मेडिकल सीटें थी जबकि पिछले 9 साल में नई 69663 सीटें बढ़ाई गई। देश में 2014 तक 16 आईआईटी थे जबकि पिछले 9 वर्षों में 7 नए आईआईटी बनाए गए। 2014 तक आईआईएम की संख्या 13 थी जबकि पिछले 9 वर्षों में 7 नए आईआईएम बनाए गए। इसी तरह 2014 तक देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 723 थी जबकि पिछले 9 वर्षों में 390 नए विश्वविद्यालय बनाए गए। देश में विश्व का पहला लिक्विड नैनो यूरिया प्लांट लगाया गया। सरयू नहर परियोजना, बोगीबील ब्रिज, कोसी रेल महासेतु, कोल्लम बाइपास केरल की योजनाएं जो कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अधूरी छोड़ी थी, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल क्रांति आई। बीमा, पेंशन, सब्सिडी, स्कॉलरशिप जैसी सहायता सीधे खाते में भेजी जा रही हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत आज भारत 5G टेक्नोलॉजी खुद बनाता है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। सस्ते इंटरनेट से गरीब को सशक्त किया है।डिजिटल लेनदेन से छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाया है।

 भारत को मिला G 20 की अध्यक्षता करने का गौरव : सहजानन्द राय 

गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद रॉय ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2014 तक दसवें नंबर पर थी जबकि 2022 तक यह पांचवें नंबर पर आ गई। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 2014 में 142 नंबर पर था जबकि 2022 में 63 नंबर पर पहुंच गया। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 2014 में 12वें स्थान पर था जबकि 2022 में यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया इसी प्रकार ऑटोमोबाइल उत्पादन 2014 तक सातवें स्थान पर रहा जबकि 2022 तक यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ विरासत को भी समृद्ध किया गया। जिसमें बुद्ध सर्किट, सोमनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम, महाकाल कारीडोर, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आदि का दिव्य और भव्य निर्माण हुआ। अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर भव्य मंदिर का निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करने का गौरव हासिल हुआ।

   हरीश द्विवेदी ने गिनाईं उपलब्धियां 

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री / सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती जनपद में अनेकों विकास कार्य हुए है जैसे मेडिकल कॉलेज का निर्माण अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण वर्षों से खराब पचपेड़िया मार्ग का निर्माण मुंडेरवा में चीनी मिल का संचालन बस्ती रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण करण लुम्बिनी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण राम जानकी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण कार्य रिंग रोड हेतु प्रथम चरण में 1138 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,सांसद निधि से चार इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक हरैया अजय सिंह, दुर्गा शंकर राय, शिवसागर तिवारी, अशोक कुमार, दयाशंकर मिश्रा, रामचरण चौधरी, अभय पाल, अरविंद श्रीवास्तव गोला, चंद्रशेखर मुन्ना, वैभव पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, अजय पाल, जान पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, आलम चौधरी एवं वागीश सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖   ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत