सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

                       (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती)। सड़क किनारे खड़ी पिकप से टकराकर घायल हुए एक युवक की चन्द घण्टे बाद ही उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा छ: जून की शाम फुटहिया ओवर ब्रिज के पास उस समय हुआ, जब वह कप्तानगंज से वापस अपने घर जा रहा था। दुर्घटना का शिकार हुआ युवक अर्जुन सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल के कुम्हार पुरवा का निवासी था।

  अर्जुन पुत्र राम प्रसाद सोनहा थाना के ग्राम पंचायत बनरही जंगल के कुम्हार पुरवा का निवासी था। कल छ: जून को अपनी ससुराल पिलखाएं थाना कप्तानगंज से अपने बुआ के लड़के शुभम के साथ वापस अपने घर आ रहा था, कि हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया के निकट सड़क किनारे खड़ी पिकप से टकरा गया। आनन फानन में परिजन उसे श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में ले गए लगभग एक घंटे उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। अर्जुन के तीन बच्चे भी हैं। जिसमे एक पुत्री अंशिका तीन वर्ष, व दो पुत्र अंश छः वर्ष और आर्यन चार वर्ष का है। पत्नी ललिता देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत