यूपी में नौ डीएम बदले, 11आईएएस ट्रांसफर

 

                 (बृजवासी शुक्ल)

 लखनऊ। यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। नौ जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं। कानपुर देहात की विवादित डीएम नेहा जैन को हटाकर विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक बना दिया गया है। वहीं, आलोक सिंह को वहां का नया डीएम बनाया गया है। बस्ती और संतकबीरनगर के जिलाधिकारियों का भी ट्रांसफर हो गया है। दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश में एक सितम्बर शुक्रवार को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

          दिव्या मित्तल - डीएम बस्ती 

अंकित अग्रवाल को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आलोक सिंह कानपुर देहात के डीएम बनाए गए हैं। प्रेम रंजन को एटा का जिलाधिकारी तो वहीं अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है।

            (प्रेम रंजन सिंह - आइएएस)

 संतकबीरनगर का डीएम महेंद्र सिंह तंवर को और बिजनौर का डीएम रविंद्र कुमार मंदार को बनाया गया है। बस्ती की डीएम रहीं प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। उमेश मिश्रा कुशीनगर के नए डीएम बनाए गए हैं तो वहीं, दिव्या मित्तल बस्ती की डीएम बनाई गई हैं। इस बीच कानपुर देहात की विवादित डीएम नेहा जैन को हटा दिया गया है। अब नेहा विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक होंगी।

एक महीने पहले हुए थे 14 IPS के ट्रांसफर

इससे पहले 30 जुलाई को 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इस क्रम में 10 जिलों के कप्तान बदले गए थे। इसमें बरेली एसएसपी रहे प्रभाकर चौधरी को 32वीं पीएसी लखनऊ भेजा गया था। इसके साथ ही एसपी सीतापुर रहे सुशील चंद्रभान को एसएसपी बरेली बनाया गया था। चक्रेश मिश्रा को सीतापुर के एसपी की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, मिर्जापुर एसपी संतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई थी।

तब कन्नौज के एसपी कुंअर अनुपम सिंह को एसपी अमरोहा बनाया गया था। विनीत जायसवाल को चंदौली का एसपी और मिर्जापुर का नया एसपी अभिनंदन को बनाया गया था। वहीं, मोहम्मद मुस्ताक को एसपी ललितपुर और अमित कुमार आनंद को एसपी कन्नौज की जिम्मेदारी दी गई थी।

       ➖   ➖    ➖   ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार