बस्ती में निकली रामजी की झांकी, लगे जयकारे जय श्रीराम, रामलीला 26 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक

                  (नीतू सिंह)

 बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती शहर आज राममय रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा श्रीराम लीला जन जागरण यात्रा के रुप में पूरे शहर में जय श्रीराम के नारे के साथ गुंजायमान होती रही। सनातन धर्म संस्था बस्ती और श्रीरामलीला आयोजन समिति बस्ती द्वारा आज शहर श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज से अमहट तक श्रीरामलीला जन जागरण यात्रा की झांकी निकाली गई। इस यात्रा में हजारों धर्म प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दिखाकर भव्य रामलीला के प्रति अपना समर्थन दिया।

 सनातन धर्म संस्था और श्रीरामलीला आयोजन समिति द्वारा चार वर्षों से बस्ती में रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। धर्मप्रेमियों और संस्थाओं के सहयोग से बस्ती की रामलीला प्रत्येक वर्ष और अधिक भव्यता की ओर लगातार अग्रसर है। बस्ती में लम्बे समय तक रामलीला का मंचन बाधित रहने के पश्चात सनातन धर्म संस्था के सुधी कार्यकर्ताओं और ़धर्मवीरों ने वर्ष 2020 में पुनः श्रीरामलीला का सजीव मंचन का शुभारम्भ किया। वर्तमान में श्रीरामलीला का यह चौथा वर्ष है।
आज की श्रीरामलीला जन जागरण यात्रा ने पूरे शहर को आज से ही रामलीला के रंग में रंगना शुरु कर दिया है। पूरे शहर का वातावरण राममय हो गया। पूरे रास्ते में शंख ध्वनि और जय श्रीराम के जयकारों सहित भजनों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। शहर में करीब चार घण्टे तक सड़कों पर लोग बाग आकर्षक झांकी के दर्शन कर रामलीला में अपने समर्थन और सहयोग के लिए स्वयं ही आगे आते रहे। जिससे शोभायात्रा में सम्मिलित धर्मानुरागी सज्जनों का उत्साह परवान चढ़ता रहा। श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज से शुरु हुई जन जागरण यात्रा का समागम स्थानीय अमहट घाट पर स्थित शिव मंदिर पर हुआ। यहां देवी देवताओं की आरती और पूजन अर्चन के साथ आज की जन जागरण यात्रा बहुत शानदार तरीके से सम्पन्न हुई।
  सात सौ बच्चे करेंगे रामलीला 
विगत वर्ष जिले के विभिन्न विद्यालयों के पांच सौ बच्चों ने मिलकर पूरी रामलीला रची थी। इस बार जिले के सात विद्यालयों के सात सौ छात्र छात्राओं द्वारा रामलीला की जा रही है। सनातन धर्म संस्था के कार्यकर्ता कैलाश नाथ दूबे, अखिलेश जी दूबे, कर्नल केसी मिश्र सहित कुछ लोगों के मन में यह विचार आया कि क्यों न विद्यालयों के बच्चे बच्चियों को रामलीला के प्रशिक्षित किया जाय और पूरी रामलीला के सम्पूर्ण अभिनय को बच्चों ने बखूबी जीवंत कर दिया तो आयोजन समिति का मनोबल और बढ़ गया। फलस्वरूप इस वर्ष विद्यालयों के सात सौ बच्चे बच्चियों द्वारा रामलीला का सम्पूर्ण अभिनय किया जाएगा। जिसका उद्देश्य यह भी है कि सम्पूर्ण धरा के प्राण भगवान श्रीराम जी के जीवन आदर्श जन जन में प्रसारित हों। भगवान श्रीराम जी का आचरण जन जन में जाना आज के समय मे कितना आवश्यक है यह बातें सभी को पता होनी चाहिये।

सनातन धर्म संस्था और श्री रामलीला आयोजन समिति द्वारा 26 अक्टूबर से आयोजित होने वाली श्रीरामलीला महोत्सव के प्रचार हेतु जन जागरण यात्रा का सुधी धर्म प्रेमियों ने खूब स्वागत किया। जय श्रीराम, सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय के गगन भेदी उद्घोष के साथ अपार जन समुदाय ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जगह - जगह स्वागत किया। शोभायात्रा रोडवेज गांधीनगर कंपनी बाग होते हुए शिव मंदिर अमहट घाट पर संपन्न हुई।

श्रीरामलीला जन जागरण यात्रा में मुख्य रूप से अजय नारायण, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, कर्नल केसी मिश्र, आशीष शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी, राना दिनेश प्रताप सिंह 'सुड्डू सिंह', सहदेव दूबे, सडाना वशिष्ठी, अनूप त्रिपाठी, राखी दूबे, सुनीता मिश्रा, नीलम सिंह, शांती सिंह, भावेष पाण्डेय, राना नागेश प्रताप सिंह, सुशील मिश्र, अमित चौबे, सिद्धार्थ मिश्र, सुनील मिश्र, रवि गुप्ता, सुनील सिंह, राकेश दूबे जे डी, के सी मिश्र, अनुज राही, कवीश अबरोल, सुनील सिंह, सुनील मिश्र, संजय सिंह, अविनाश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ दूबे, गिरजेश, अशोक शुक्ल, शम्भू नाथ मिश्र, राजकुमार शुक्ल, गोपेश पाल , लल्लू पाण्डेय, आशीष दूबे, चंदन सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, विराट शुक्ल, पूजा दूबे, ज्योति दूबे, प्रीति श्रीवास्तव, अनामिका सिंह, प्रेम श्रीवास्तव, शिवांगी त्रिपाठी, रिमझिम श्रीवास्तव, खुशी त्रिपाठी, श्री त्रिपाठी, विधि त्रिपाठी, शिवि शुक्ल, देवांश जैसवाल, शिवा यादव, डॉ. रोहन दूबे, महादेव दूबे, कौशल त्रिपाठी अंकित, अभिषेक त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, राजेश चित्रगुप्त, शैलेश सिंह सहित हजारों लोगों ने श्रीराम जी की झांकी के साथ राम सेना के रुप में चलकर यात्रा को पूर्णता प्रदान की।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत