बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी ने बस्ती में किया एडमिशन सेमिनार और रजिस्ट्रेशन डेस्क : सहूलियत के लिए जारी किया मो. न.

 

                         (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.) । बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी का उद्देश्य छात्रों को एक श्रेष्ठ और देशभक्त नागरिक बनाना है। इस स्कूल की स्थापना सन् 1944 में मॉन्टेसरी शिक्षा पद्धति की जनक मैडम मारिया मॉन्टेसरी द्वारा की गई थी। बिरला पब्लिक स्कूल ने एडमीशन हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल न. जारी करते हुए प्रवेश के लिए राह आसान कर दी है। बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी ने आज बस्ती में एडमिशन सेमिनार और रजिस्ट्रेशन डेस्क का आयोजन किया। जिसमें गणित के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय पाण्डेय ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रेस क्लब बस्ती में एडमिशन सेमिनार एवं रजिस्ट्रेशन डेस्क के दरम्यान अजय पाण्डेय ने कहा कि बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी का उद्देश्य मात्र किताबी शिक्षा न होकर छात्रों को हमारे संस्कारों, संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराते हुए एक श्रेष्ठ देशभक्त नागरिक बनाना है। अजय पाण्डेय ने स्कूल की श्रेष्ठ परम्पराओं को गिनाते हुए कहा कि भारत में श्रेष्ठतम् रेजीडेंशियल स्कूलों में बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी तीसरा वरीयता प्राप्त स्कूल है। बिरला पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक और सह शैक्षणिक वातावरण पर प्रकाश डालते हुए अजय पाण्डेय ने कहा कि कौशल विकास और युवाओं में बहुमुखी प्रतिभा के विकास को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक गतिविधियां, वाद - विवाद, राष्ट्रीय - अन्तर्राष्ट्रीय एमयूएन, राष्ट्रीय - अन्तरराष्ट्रीय राउण्ड स्क्वायर, सपिकमैके आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी हार्स राइडिंग, स्वीमिंग सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं प्रदान करता है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य मात्र किताबी शिक्षा न होकर हमारी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना है। बिरला पब्लिक स्कूल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से सर्वांगीण विकास के लिए तैयार करता है। इसके साथ ही विद्यालय में अत्याधुनिक शिक्षण तकनीक भी उपलब्ध है।
अजय पाण्डेय ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2023 - 24 के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु उनके मोबा. न. - 9785011655 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संस्थान अपनी स्थापना से ही लगातार देश की मुख्यधारा में शामिल होने वाले नौजवानों को सही और सच्ची राह दिखा रहा है। बिरला संस्थान ने नेशन फर्स्ट के आधार पर एकेडमिक माहौल बनाया है। उन्होंने बस्ती और आसपास के जिलों के नौजवानों से अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए मो. न. - 9785011655 पर सम्पर्क करने की अपील की है। इस दौरान बिरला पब्लिक स्कूल के अन्य पदाधिकारी व जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद रहे। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर