डीएम - एसपी ने किया गौरा सैफाबाद तटबंध का निरीक्षण

 

                          (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने दुबौलिया ब्लाक के गौरा, सैफाबाद तटबंध का निरीक्षण किया। यहां पर रिंग बांध का निर्माण चल रहा है। कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम 150 मजदूर यहां पर लगाए जाएं।

 उन्होंने निर्देश दिया कि बरसात की आशंका को देखते हुए समय से काम पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि रात में जनरेटर लगाकर कार्य कराए जाएं। यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।
उन्होंने रिंग बांध के पास निर्माणाधीन चकरोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चकरोड पर और अधिक मिट्टी डाले जाने का निर्देश दिया। मनरेगा से निर्माण कराए जा रहे इस चक रोड को और मजबूत बनाए जाने का उन्होंने निर्देश दिया है।
उन्होंने बाढ़ चौकी, पारा का निरीक्षण किया। यहां पर बाढ़ खंड के सभी कर्मचारी, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति भी यहां सुनिश्चित कराएं । बरसात जनित रोगों से बचाव के लिए जानवरों को टीका लगवाने का कार्य समय से पूरा करें।

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राइमरी स्कूल, देवारागंगबरार का निरीक्षण किया। यहां पर कुल तैनात 5 शिक्षक जिसमें से प्रधानाध्यापक अरुण चौहान, शिक्षामित्र राम शंकर मौर्या तथा राजेंद्र प्रसाद एवं 60 बच्चे उपस्थित मिले। दो शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी एवं अर्जुन कुमार अवकाश स्वीकृत कराये थे।

जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता जांचने के लिए रसोई घर का भी निरीक्षण किया तथा यहां पर प्रयोग किए जा रहे सामानों की गुणवत्ता को देखा। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि मीनू के अनुसार भोजन तैयार हो रहा था।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार