किसी ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : मायावती

 

                          (विशाल मोदी) 

 सहारनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर के टपरी में आयोजित सभा में कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने तीनों पार्टियों को कटघरें में रखते हुए अपने शासन काल में कराए गए कार्यों को गिनाया। साथ ही कांग्रेस, भाजपा और सपा को दलित विरोधी करार दिया।

बसपा सुप्रीमो यहां में एक सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सर्व समाज के लोगों को टिकट दिए गए है। आजादी के बाद कांग्रेस की ही अधिक समय तक सरकार रही। वह अपनी गलत नीतियों और दलित विरोधी होने के कारण सत्ता से बाहर हो गई। बाबा साहेब को कांग्रेस ने भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया। जब सत्ता से बाहर है तो महिलाओं की भागीदारी याद आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों औऱ दंगा करने वालों का भी राज रहा है। वेस्ट यूपी का मुजफ्फरनगर कांड प्रमुख रहा। जाट समाज के साथ ही मुस्लिमों को भी काफी नुकसान हुआ। सपा सरकार में दलितों के महापुरुषों को भी सम्मान नहीं दिया। मुसलमानों को भी सम्मान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही शब्बीरपुर कांड हुआ। दलितों को नुकसान पहुंचाया गया। मैंने राज्य सभा मे उठाया तो मुझे बोलने नहीं दिया गया। तो मैंने राज्यसभा से त्यागपत्र दे दिया। भाजपा शासन काल में डीजल-पेट्रोल औऱ महंगाई बढ़ी है। चुनाव के बाद औऱ महंगाई बढ़ाएंगे। आज किसान भाजपा सरकार में परेशान है। बसपा ने ही बिना पक्षपात के सभी के लिए काम किया है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार