बस्ती : विधायक ने किया आउटसोर्सिंग कर्मियों के सेवा विस्तार की मांग

 

                         (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात किये गये आउट सोर्स कर्मचारियों ‘डूडा’ को सेवा विस्तार दिये जाने की मांग किया है।

 विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी केन्द्रों पर आउट सोर्सिंग ‘डूडा’ के माध्यम से लैब टेक्नीशियन, डाटा इण्ट्री, ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा बजट के अभाव का हवाला देते हुये इन्हें पद से हटा दिया गया। इस कारण से एक बड़ा युवा वर्ग बेरोजगार होकर भटक रहा है। उन्होने आग्रह किया है कि उक्त पदों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को सेवा विस्तार देकर तैनाती दिया जाय। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

      ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर