महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत उदय ने किया संवाद

 

                          (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । भारत उदय संस्था की अध्यक्षता में विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत तेजपुर मे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने हेतु संस्था के अध्यक्ष पंकज ने गांव महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया। बताया कि केंद्र व राज्य सरकार माहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। इसके लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भी किया जा रहा है।

भारत उदय के अध्यक्ष पंकज ने आपकी योजना आपके द्वार नामक अभियान तहत संवाद करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड बेरोजगार युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा धन योजना जैसे तमाम प्रकार की योजनाओं का संचालन कर किसानों को एक बहुत बड़ा आर्थिक मदद देने का कार्य किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के एफएलसी प्रेम प्रकाश पांडेय ने वित्तीय साक्षरता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिससे समूह की महिलाएं आगे बढ़कर इस साल आर्थिक रूप से और शिक्षित होते हुए समृद्धशाली बनें।
 उन्होंने बैंक की स्कीमों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीमों का संचालन कर रही है। इस कार्यक्रम में संगीता, बिन्दु देवी, रीमा, सरोज , कौशिल्या, तारा देवी, दीपा जयसवाल, शिव नाथ पांडेय, अमन जयसवाल आदि लोग शामिल रहे।

       ➖     ➖      ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर