गौर के सिद्धौर गांव में तमाम कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन, शिकायत


                           (अनूप पाण्डेय) 

 हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड गौर अन्तर्गत सिद्धौर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर करीब छ: महीनों से राशन न बांटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर आंदोलन का मन बनाया है। शिकायत पर एसडीएम ने यहां की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान को इटबहरा से सम्बद्ध कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार जनवरी 2021 से ही सिद्धौर गांव में कोटेदार की दबंगई और मनमानी से राशन वितरण नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने पर गरीबी रेखा के नीचे तथा भूमिहीन परिवारों ने जब आवाज उठानी शुरु की, तो कोटेदार चिकित्सकीय अवकाश पर चला गया। इतना ही नहीं दबंग कोटेदार ने कुछ शिकायतकर्ताओं को मारने पीटने की धमकी भी दी। बताया जाता है कि कोटेदार को कुछ प्रभावशाली दबंगों का संरक्षण प्राप्त है। कार्डधारकों ने प्राक्सी में फर्जी अंगूठा लगाकर भी राशन हड़पने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि विपणन निरीक्षक की मिलीभगत से गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। जिससे गांव के करीब पचास परिवारों के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
गांव के 22 राशन कार्ड धारकों सुधई राशन कार्ड सं. - 213540662721, मेवालाल राशन कार्ड सं. - 218520116850, ज्योति राशन कार्ड सं. - 218540074946, मुनिया राशन कार्ड सं. - 218540662716, दुर्गावती देवी राशन कार्ड सं. - 218541016570, वंशराज राशन कार्ड सं. - 21852064188, श्रीमती मीना राशन कार्ड सं. - 218540800683, राम अजोर राशन कार्ड सं. - 218520643552, प्रभावती देवी राशन कार्ड सं. - 21852011640182, सुरजा राशन कार्ड सं. - 218540786983, शान्ती देवी राशन कार्ड सं. - 218520116037, किसलावती राशन कार्ड सं. - 218540959734, संगीता 218540991616, कुमार राशन कार्ड सं. - 218540959759, प्रेमचन्द राशन कार्ड सं. 218540958749, किशनावती राशन कार्ड सं. - 218520643553, विजय कुमार राशन कार्ड सं. - 218540785021, राम सुमेर राशन कार्ड सं. - 218540662739, रामनाथ राशन कार्ड सं. - 218540959763, संतराम राशन कार्ड सं. - 218540891762 के अलावा राशन कार्ड सं. - 218540968721 एवं 218520640180 के कार्ड धारकों ने निशानी अंगूठा के साथ उप जिलाधिकारी हर्रैया को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जांच किये जाने पर कोटेदार के अनुपस्थित रहने के कारण यहां की दुकान को इटबहरा के कोटेदार से सम्बद्ध कर दिया गया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने और ग्रामीणों का हक दिलाये जाने की मांग की है। 

        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर