वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र मिश्र का निधन

 

                          (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जनपद बार के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र मिश्र का स्वर्गवास हो गया है, इनके निधन अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है। श्री मिश्र का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जा रहा है।

 करीब सत्तर वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र मिश्र को हल्की फुल्की स्वास्थ्य समस्या होने पर बीती रात जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ये स्थानीय रौतापार के निवासी थे। ये अपने पीछे पत्नी बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। इनके निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता चिन्तामणि पाण्डेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, प्रेम शंकर द्विवेदी, सोम पाण्डेय, सन्तराम चौधरी, अमित कुमार उपाध्याय, संतोष दूबे, कैलाश नाथ यादव, श्याम प्रकाश शर्मा एवं विनय कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

            ➖      ➖       ➖      ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर