बस्ती में सात जगहों पर बनेंगे ओपेन जिम

                          (संजीव पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.) । सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा सोनहा, हरैया, नगर बाजार, तेलियाजोत, पांडेय बाजार, पिकौरा शिवगुलाम व टिनिच में सार्वजनिक ओपन जिम बनाए जाने की मंजूरी मिली है। इससे आसपास गांव के आम जनमानस को नि:शुल्क जिम की सुविधा मिलेगी।

मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने उक्त जानकारी दी। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक ओपन जिम खुलने से स्थानीय नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। इस जिम में व्यायाम करने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के कई प्रमुख स्थानों पर ओपन जिम खोले जाने का प्रस्ताव बनाया गया है।
 प्रथम चरण में कुल सात स्थानों पर जिम खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा क्षेत्रवासियों जिम का तोहफा मिलने से स्थानीय लोगों हर्ष का माहौल है। सोनहा संस्कृत पाठशाला के प्रांगण में बनने की कवायद शुरू हो चुकी है।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने स्थानीय नागरिकों और कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण करके स्थान चिन्हित कर लिया। इस दौरान ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद प्रजापति, मुन्नीलाल तिवारी, राजकुमार चौरसिया, आनंद शुक्ल, विकास, आशुतोष, रुद्रनाथ चौधरी मौजूद रहे।

          ➖         ➖        ➖       ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर