मार्ग दुर्घटना में दो घायल

                      (अनूप पाण्डेय) 

 हरैया (बस्ती) । स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत दो अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये हैं। एक का इलाज सीएचसी पर चल रहा है, दूसरे को अयोध्या रेफर कर दिया गया है।

 थाना क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे पर बस्ती से फैजाबाद की तरह जा रही कार ने मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान शंभू दयाल पुत्र राम केवल निवासी बड़हर खुर्द के रूप में हुई है। मौके पर 108 एंबुलेंस ने पहुंचकर घायल को हर्रैया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हरैया में मरीज का इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना गांव चौकड़ी के पास टोल प्लाजा पर हुई। जहां बाइक सवार व्यक्ति डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर एसआई छावनी शंभू राम तथा बालेंदु पांडेय हमराही ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में भर्ती कराया। पुलिस के इस कार्य के लोगों ने सराहना की। घायल व्यक्ति की पहचान अभिषेक गुप्ता पुत्र रंगीलाल उम्र 25 साल गांव महाराजगंज थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। 

           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार