अग्निकांड में घर और दुकान जला, लाखों की क्षति

 

                             (अनूप पाण्डेय) 

हरैया (बस्ती) । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबौलिया थानान्तर्गत उभाई गांव में आग लगने से एक व्यक्ति का घर और दुकान जलकर तहस नहस हो गया। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की खबर है।


 खबर के मुताबिक उक्त गांव में बीती रात लगभग साढ़े 12 बजे के राहुल कुमार पुत्र उमेश चंद्र उपाध्याय गांव उभाई थाना दुबौलिया के यहां अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। राहुल कुमार अपने घर में सोए थे। राहुल कुमार के अनुसार रात लगभग 12:30 बजे के करीब कोई अज्ञात व्यक्ति आया और हमारे पीछे वाले छप्पर में किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दी।
जब आग मेरी दुकान पास लगी तो मेरी नींद खुली। सूचना पर मौके पर दुबौलिया थाना 112 नंबर पुलिस पहुंची। तबू तक दुकान के साथ-साथ छप्पर पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित के अनुसार दुकान में एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पचास हजार रुपया नगद तथा लगभग तीन लाख का सामान रखा था। छप्पर में रखा 4 बोरी गेहूं 2 बोरी गेहूं 25 किलो चावल रखा हुआ था। वह सब जलकर राख हो गया। मामले की जांच की जा रही है। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है। 

              ➖    ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर