17 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, ईद पर भी पाबंदियां लागू

                      (बृजवासी शुक्ल) 

लखनऊ । यूपी में कोरोना लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि इस अवधि में सारे नियम पहले की तरह ही होंगे। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन पर प्रतिबंध पहले की तरह बरकरार रहेंगे। इसमें ईद पर भी पाबंदियां लागू रहेंगी। यूपी में 30 अप्रैल से ही है कोरोना कर्फ्यू चल रहा है जिसकी मियाद सरकार ने फिर बढ़ा दी है। 

उत्तर प्रदेश में पूर्व से जारी कोरोना लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब सारी पाबंदियां 17 मई तक पूर्व की भांति जारी रहेंगी। इस अवधि में ईद का त्योहार भी है, हालांकि उस दिन में सारे प्रतिबंध लागू होंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने प्रदेश में पाबंदियों के साथ लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। पूर्व में लॉकडाउन को 10 मई तक बढ़ाया गया था, जिसे अब 7 दिन और बढ़ाया गया है। सीएम से बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सारे प्रतिबंधों को 17 मई की सुबह 7 बजे तक जारी रखा जाएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए ही लोगों को मूवमेंट की इजाजत दी जाएगी। यूपी में 30 अप्रैल से ही कोरोना लॉकडाउन लगा हुआ है और लगातार सरकार इसकी मियाद को बढ़ा रही है।

            ईद पर भी रहेंगे प्रतिबंध

14 मई को यूपी में ईद का त्योहार भी है, ऐसे में सरकार ने यह फैसला किया है कि किसी तरह का खतरा ना लेते हुए प्रतिबंध को 17 मई तक बढ़ाया जाएगा। सरकार के फैसले के बाद समस्त जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है।

           ➖     ➖      ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर