प्रदेश अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने एंबुलेंस कर्मियों को दी नववर्ष की बधाई, किया सतर्क

 

                          (अनूप पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.) । एम्बुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने एंबुलेंस कर्मचारियों तथा प्रदेशवासियों को  हिंदी नव वर्ष एवं नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते इस संक्रमण में सभी कर्मचारी सावधानी पूर्वक कार्य करें।  मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स का उपयोग अवश्य करें। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा सभी एंबुलेंस जो कोविड ड्यूटी में है, उनमें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करने के लिए आदेश दे दिया गया है। अतः आप लोग अपने अपने जिले पर अपनी गाड़ियों के लिए सुरक्षा उपकरण लेकर रख लें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों पर एंबुलेंस हेल्प डेस्क में कार्यरत सभी लोग अस्पताल में एक सुरक्षित जगह पर मास्क लगाकर ही कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि आप लोग महामारी में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। जीवनदायिनी संगठन आप सभी कर्मचारियों के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है, और रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर लिखित में अपने जिला अधिकारी अथवा जिला चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराएं।

        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर