यूपी में कई आईएएस, आईपीएस कोरोना पाजिटिव, रोशन जैकब को डीएम लखनऊ का चार्ज

                   (विशाल मोदी) 

लखनऊ । प्रदेश में कोरोना रोज नए रेकॉर्ड बनाता जा रहा है। अब लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश, यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं। तीनों अफसरों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आईएएस अधिकारी रोशन जैकब को COVID19 प्रबंधन के लिए प्रभारी डीएम नियुक्त किया गया है।

बता दें कि डीएम अभिषेक ने कोविड ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों, मेडिकल कर्मचारियों को छुट्टी लेने से पहले अनुमति लेने का निर्देश कुछ दिन पहले जारी किया था। उन्होंने ऐसा ना करने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की बात भी कही थी। कल शुक्रवार को संक्रमण ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में यूपी में 27,426 नए कोरोना केस मिले हैं। इनमें लखनऊ में 6598, प्रयागराज में 1758, वाराणसी में 2344, कानपुर में 1403 केस मिले हैं। यूपी में कुल जांच 223307 की गई है। वहीं, 103 मौतें हुई हैं। इनमें लखनऊ में 35 मौतें हैं।
         (अभिषेक प्रकाश आईएएस) 

          रोशन जैकब बनीं लखनऊ की प्रभारी डीएम

लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के संक्रमित होने के बाद आईएएस ऑफिसर रोशन जैकब जिलाधिकारी लखनऊ का प्रभार संभालेंगी। अब वह डीएम लखनऊ का काम देखेंगी। बता दें कि वह वर्तमान में खनन सचिव निदेशक हैं। जानकारी के मुताबिक कल रात डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया है।
 देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर