बच्चे की लावारिस लाश मिली

                          (राजेश शर्मा) 

 बस्ती (उ. प्र.) । जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के करीब कठिनइया नदी के किनारे एक अज्ञात शिशु की लावारिस लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  ग्रामीणों ने बच्चे की लाश मिलने की सूचना थाना पुरानी बस्ती को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जरिए फोन से सूचना दिया मौके पर पहुंची थाना पुरानी बस्ती की पुलिस ने बच्चे के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि जिस बच्चे की लाश मिली है, वह करीब 2 महीना का मालूम होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी के बच्चे का मृत्यु हो गई होगी और वह लाकर यहां शव को दफना दिया होगा। ऐसा लगता है कि ठीक से न दफनाने के कारण जानवर ने खोद दिया होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों कि पता चल पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है, पर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है। 

            ➖     ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार