बस्ती : रौता में किराना व्यवसाई का आकस्मिक निधन

 

बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय शहर के रौतापार ब्लाक रोड पर स्थित किराना व्यापारी हरि प्रसाद चौधरी उर्फ भेली का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया।

 ब्लाक रोड पर बरसाती चौधरी की किराने की दुकान है। बीते साल ही बरसाती चौधरी का निधन हो गया था। उसके बाद दुकान की जिम्मेदारी हरिप्रसाद उर्फ भेली ही संभालते थे। ये करीब 45 वर्ष के थे। हरि प्रसाद दो भाई हैं। ये छोटे थे। बड़े भाई गया प्रसाद मुण्डेरवा मार्ग पर देवरिया में रहते हैं। हरि प्रसाद के दो बेटे हैं। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ये अपने पीछे पत्नी और बच्चों सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये। इनके आकस्मिक निधन से लोग हतप्रभ हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

             ➖    ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर