श्री राम मंदिर निर्माण : नींव का काम तेज



(संतोष दूबे) 

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए नींव भराई काम तेजी से चल रहा है। अभी नींव की पहली परत तैयार की जा रही है जो 20 अप्रैल तक तैयार हो जाएगी। इसको 28 दिन तक सुखाने की प्रक्रिया चलेगी। इस बीच अन्य परत का निर्माण कार्य चलता रहेगा। राममंदिर की नींव कुल 44 परतों में भरी जानी है। ट्रस्ट का मानना है कि सितंबर माह के अंत तक राममंदिर की नींव भराई का काम पूरा हो जाएगा।


50 से 55 फीट गहरी राममंदिर की नींव भराई काम प्रगति पर है। पहली लेयर 40 फीसदी तैयार हो चुकी है, शेष बचा काम 20 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। लेयर को 28 दिन तक सुखाया जाएगा इसके बाद वायब्रो रोलर के जरिए इसकी क्षमता मापी जाएगी। मंदिर निर्माण के लिए 2.77 एकड़ में 400 फीट लंबी व 250 फीट चौड़ाई में करीब 55 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। वर्तमान में इस गड्ढे का लेवल समुद्र तल से 95 मीटर ऊंचा है, जबकि इसे 107 मीटर ऊपर तक लाना है। नींव की पहली लेयर की ढलाई के साथ ही इसे मशीनों से कॉम्पेक्ट किया जा रहा है। अगस्त से पहले 20 फीट गहराई तक नींव ढाल लेने की योजना है। नींव के सामान्य रीति से पाटने के बजाए ईएफएम से वाइब्रो स्टोन कालम प्रोसेस से ऊपर लाया जाएगा। भूमि को ठोस बनाने के लिए जो ईएफएम इंजीनियरिंग फिल्ड मटेरियल इस्तेमाल हो रहा है उसमें सीमेंट, मोरंग, कंक्रीट, सिलिकॉन और फ्लाईऐश मिलाई गई है। नींव भराई के लिए परिसर में ही मिक्सिंग प्लांट लगाया गया है। दो वाईब्रो रोलर ढलाई को कॉम्पेक्ट कर रहे हैं, पूरे कम में 50 मजदूर व एक दर्जन से अधिक इंजीनियर लगे हैं।

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeswartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर