बस्ती में 68 नये कोरोना पाजिटिव

                  (विशाल मोदी) 
बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना के केसेज बस्ती में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तेरह अप्रैल को आई रिपोर्ट में अड़सठ कोरोना (कोविड - 19) केस पाजिटिव पाये गये। वहीं हर्रैया सीएचसी पर हुए एंटीजेन टेस्ट में बाईस की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
 बस्ती में अब तक तीन लाख बानबे हजार चार सौ इकसठ नमूने लिए गये हैं। जिसमें से तीन लाख नवासी हजार छ: सौ उनचास रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। तीन लाख तिरासी हजार सात सौ अठहत्तर रिपोर्ट निगेटिव और पांच हजार आठ सौ इकहत्तर रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अभी दो हजार आठ सौ बारह रिपोर्ट आनी बाकी है। पांच हजार तीन सौ सतहत्तर लोग कोरोना से जंग जीतकर घर जा चुके हैं। अब तक बस्ती में एक सौ लोगों की मौत हो चुकी है। आज यहां अड़सठ लोग पाजिटिव पाये गये और पन्द्रह को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 
 हमारे हर्रैया संवाददाता अनूप पाण्डेय के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में आज सैंतालिस एंटीजेन टेस्ट किये गये, जिसमें 22 की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इनमें ग्यारह कैली अस्पताल भेजा गया है और नौ लोगों को होम क्वरंटाइन किया गया है। पाजिटिव मरीजों को 108 एम्बुलेंस में धीरेंद्र मिश्रा, डॉ. आरके यादव, उमेश उपाध्याय एवं 108 के एम्बुलेंस कर्मचारी महेंद्र दुबे व चंद्रेश पाठक ने कैली ले जाकर भर्ती कराया।
           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार